फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway to be built at a cost of 5000 crores in ballia

यूपी: 5000 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, एनएच-29 से होगा कनेक्ट

Thu, 03 Jun 2021 09:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Jun 2021 09:58 PM IST
सार

पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्माण उसका निर्माण किया जाएगा। इसका भूमि अधिग्रहण भी मार्च 2022 से पहले हो जाएगा।

विज्ञापन
Greenfield Expressway to be built at a cost of 5000 crores in ballia
expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे फोरलेन का होगा। यह गाजीपुर के पास गोरखपुर से वाराणसी एनएच-29 से कनेक्ट होकर मांझीघाट पुल से जुड़ेगा। मांझी घाट में जयप्रभा सेतु से सटे एक टू लेन का नया पुल बनेगा। गाजीपुर से मांझी तक बनने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। कुल पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। यह सड़क एनएच-31 से हटकर गंगा की ओर से बनाई जाएगी।

विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज पवार ने बताया कि सर्व प्रथम मार्च 2022 से पूर्व भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अप्रैल 2022 से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होगा और तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।  प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि नोटिफिकेशन 30 जून तक जारी हो जाएगा, इसके बाद हम रूट चार्ट भी बता देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा एनएच 31 से काफी दूर खेतों से होकर गंगा नदी के किनारे से होते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा। निर्माण के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को एनएच 31 घोषित कर दिया जाएगा और मौजूदा एनएच 31 को स्टेट के हवाले कर दिया जाएगा। बता दें कि बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा बलिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed