फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   green village by plantation

शीतल दवनी गांव में लगेंगे 1100 पौधे

Mon, 29 Feb 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Mon, 29 Feb 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
green village by plantation
शासन के निर्देश पर सत्र 2016-17 में पौधरोपण के लिए दुबहर विकास खंड के शीतल दवनी गांव को भी चयनित किया गया है। गांव की हरियाली के लिए विशाल पोखरे के आसपास ग्राम समाज की खाली जमीन सहित गांव के विभिन्न जगहों पर पौधरोपण होगा। इसके लिए फारेस्टर एके राय ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधान विजय सिंह के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन



बीते वर्ष गांव के नवयुवकों ने चार एकड़ में फैले पोखरे की साफ-सफाई के साथ घाट भी बनाया। जिसको अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर तत्कालीन कैबिनेट मंत्री नारद राय ने पोखरे पर पहुंचकर पोखरे के सुंदरीकरण के साथ वन विभाग के आलाधिकारियों से वार्ता कर पौधरोपण करने का निर्देश दिया। डीएफओ एसएन सिंह ने शासन को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन


जिस पर शासन ने गांव को हरा-भरा रहे। इसलिए कम से कम 1100 पौधे लगाने का निर्देश दिया। वन विभाग के फारेस्टर एके राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर पोखरे एवं गांव के आसपास 1100 पौधे लगाने का निर्देश हुआ है। पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए गांव के सफाई एवं स्वच्छता पर ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर रामप्रताप सिंह, प्रशांत तिवारी, रवि सिंह, संजय सिंह, विशाल, प्रसन्न सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed