फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government should give equal pay to contract workers for equal work: State President

संविदा कर्मियों को समान कार्य समान वेतन दे सरकार: प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 08 Mar 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Government should give equal pay to contract workers for equal work: State President
बलिया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन वृहस्पतिवार को टाउन हॉल में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मंयक प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य मिशन संविदा कार्मिक रात दिन कार्य करके विभाग एवं प्रदेश की जनता की जीवन रक्षा करते हैं, लेकिन सरकार हमारी समस्याओं एवं सुविधाओं को नजरअंदाज कर रही है। मांग की कि रेगुलर कर्मचारियों की भांति संविदा कार्मिकों को भी समान वेतन दे, यदि हमारे मांगे नहीं मानी गईं तो संविदा कर्मचारी संघ प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे। इसके पूर्व अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने किया। कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में संविदा कार्मिको का प्रयास सराहनीय है और संगठन की जो समस्याएं होगी उसे दूर किया जाएगा।डीपीएम डाॅ आरबी यादव ने कहा कि संविदा कार्मियों ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों में काफी सुधार किया है। इसके उपरांत प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती की देखरेख में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, बलिया का द्विवार्षिक चुनाव हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर मिथिलेश गिरि, जिला मंत्री शैलश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डाॅ. बद्री राज यादव एवं अर्चना राय, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुनिता मिश्रा एवं संरक्षक आशुतोष सिंह चुने गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर शैलजा कांत पाण्डेय, राम प्रताप सिंह, संतोष चौधरी, वेद प्रकाश पाण्डेय, सुशील कुमार त्रिपाठी, बृजेश सिंह, विनोद मिश्रा, राजेश रावत, जितेंद्र कुमार, वाईडी मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अफजल खां आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आशुतोष सिंह एवं संचालन वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed