फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government is not paying attention to the situation of unprofitable teachers: Chetnarayan

सरकार वित्तविहीन शिक्षकों की स्थिति पर नहीं दे रही ध्यान: चेतनारायण

Sun, 13 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government is not paying attention to the situation of unprofitable teachers: Chetnarayan
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट की बैठक कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को हुई। शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की स्वीकृति सरकार ने संगठन के साथ नौ मार्च 2019 को हुए समझौते में दी थी। लेकिन सरकार अपने वादों से मुकर रही है और इस कोरोना महामारी के संकट में वित्तविहीन शिक्षकों की आर्थिक दयनीय स्थिति के बारे में ध्यान नहीं दे रही है। जिसके संबंध में संगठन ने चार सितंबर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि एक अक्तूबर को मंडल स्तर पर उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके बाद दो अक्तूबर को मंडलायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद प्रदेश स्तर पर 14 व 15 अक्तूबर को राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद भी अगर सरकार वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं देती है तो फिर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की नई रूपरेखा की रणनीति बनाई जाएगी। जागरूक शिक्षक मंच के अध्यक्ष पंकज गिरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, अश्विनी कुमार तिवारी, राकेश कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, रामविलास यादव आदि रहे। अध्यक्षता आनंद शंकर सिंह व संचालन अरुण कुुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed