फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government fails to control Corona fake vaccine being sold under CM nose in Lucknow said Leader of Opposition

कोरोना नियंत्रण में सरकार फेल, सीएम की नाक के नीचे लखनऊ में बिक रही नकली वैक्सीनः नेता प्रतिपक्ष

Wed, 19 May 2021 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 May 2021 04:28 PM IST
सार

सपा नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोगों को नकली वैक्सीन लगाई जा रही है।

विज्ञापन
Government fails to control Corona fake vaccine being sold under CM nose in Lucknow said Leader of Opposition
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि योगी सरकार के शब्दकोश में दायित्व बोध और दया नाम का शब्द नहीं है। ऐसी सरकार को केवल फटकार से नहीं समझाया जा सकता। इस सरकार को दायित्व बोध कराने के लिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उच्च न्यायालय को सूबे के हित में योगी सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन


बलिया जिले के जगदीशपुर स्थित आवास पर बुधवार को आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि प्रदेश में 58194 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें निर्वाचित प्रधान हैं, सभासद हैं, बीडीसी हैं, जिला पंचायत सदस्य हैं। इस महामारी के खिलाफ जागरण और बचाव में इस बड़ी लोकतांत्रिक ताकत का उपयोग हो सकता है, लेकिन सरकार खुद कुछ करना नहीं चाहती है और दूसरे को कुछ करते हुए भी नहीं देखना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष ही नहीं, अब भाजपा के विधायक भी बोलने लगे हैं कि हम सत्य कहेंगे तो हमारे ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम हो जाएगा। जिलों को छोड़िए, इस समय टीकाकरण के नाम पर लखनऊ के सूचना परिसर में एक ऐसा इंजेक्शन लग रहा है, जिस पर न्यू कोवाशील्ड लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पत्रकार ने इसे लेकर सवाल पूछा है कि यह न्यू कोवाशील्ड क्या है? इसका ट्रायल कहां हुआ है ? इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा है कि जब लखनऊ में ऐसा हो सकता है तो जिलों में क्या हो रहा है, गांवों में क्या हो रहा है? उसकी कल्पना इसी से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बलिया की हालत तो और अधिक खराब है। यहां पेट्रोल, डीजल डालकर टायरों से शव जलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी, हरेंद्र सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed