फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gosalpur-Matihi bridge access road will be rejuvenated with 28 lakhs

Ballia News: 28 लाख से होगा गोसलपुर-मटिही पुल पहुंच मार्ग का कायाकल्प

Tue, 30 May 2023 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Gosalpur-Matihi bridge access road will be rejuvenated with 28 lakhs
रसड़ा क्षेत्र के गोसलपुर-मटिहि पुल पहुंच मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 28 लाख की स्वीकृति दी है। निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। मार्ग के निर्माण से एक दर्जन से अधिक गांवों को सुविधा मिलेगी। चिलकहर ब्लॉक अंतर्गत मटिहि गांव के पास तमसा नदी पर पुल का निर्माण कराया गया है। खासकर चितबड़ागांव क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग गोसलपुर मार्ग से मटिही पुल होते हुए रसड़ा तक आते जाते हैं। कुछ माह पहले लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से इस मार्ग के पुनर्निर्माण योजना बनाई गई। इसके लिए विभाग ने 28 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा।
विज्ञापन

इसकी स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने अब गोसलपुर मटिहि पुल पहुंच मार्ग के पुनर्निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारी के अनुसार टेंडर आवंटन के बाद तीन माह में इस कार्य को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इस बाबत लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा ने बताया कि गोसलपुर मटिही पुल पहुंच मार्ग के पुनर्निर्माण को शासन की स्वीकृति मिली हुई है। इस कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed