फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gopal Nagar police chauki policemen suspended for involvement in liquor smuggling in Ballia

बलिया में बड़ी कार्रवाई: गोपाल नगर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित, वायरल हुई थी शराब तस्करी की वीडियो व चैटिंग

Wed, 19 Nov 2025 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Nov 2025 12:41 PM IST
सार

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बड़ा मामला सामने आया है। शराब तस्करी का वीडियो व चैटिंग वायरल होने पर गोपाल नगर चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी संस्पेंड किए गए हैं। 

विज्ञापन
Gopal Nagar police chauki policemen suspended for involvement in liquor smuggling in Ballia
नदी के रास्ते की जा रही शराब तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में शराब तस्करी मामले में वीडियो व गोपाल नगर चौकी प्रभारी व शराब तस्करों के बीच चैटिंग वायरल होने के मामले पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी ओमवीर सिंह ने जांच के बाद गोपाल नगर चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। थाना प्रभारी की संलिप्तता की जांच एएसपी कर रहे है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
शराब तस्करी व चैटिंग की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से 19 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया है। खबर को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है। बिहार से सटे बैरिया, दोकटी, दुबहड़ व नरहीं क्षेत्र में तस्करी जोरो पर होती है। पुलिस आए दिन धर पकड़ करती है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में 11 महीने में आया फैसला, दोषी को फांसी; 60 हजार लगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन




नदी के रास्ते की जाती है शराब तस्करी
बिहार से सटे रेवती थाने के गोपाल नगर चौकी के पास सरयू नदी के रास्ते शराब तस्करी की जाती है। शराब तस्कर व चौकी प्रभारी का व्हाट्सएप चैट व वीडियो वायरल होने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर गोपाल नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभेन्द्र सिंह सहित गोपाल नगर चौकी के समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अग्रिम विभागीय जांच तथा थानाध्यक्ष रेवती के भूमिका की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed