फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   girl left ballia for Gujarat on bicycle to meet her lover who meet on facebook caught by police

Ballia: फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार, प्रेमी से मिलने को साइकिल से गुजरात के लिए निकली युवती, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 19 Jan 2023 05:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,बलिया
अमर उजाला नेटवर्क,बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Jan 2023 05:39 PM IST
सार

बलिया की एक युवती को फेसबुक के जरिए गुजरात के सूरत निवासी युवक से प्यार हो गया। प्रेमी से मिलने के लिए युवती साइकिल लेकर घर से गुजरात के लिए निकल पड़ी। 

विज्ञापन
girl left ballia for Gujarat on  bicycle to meet her lover who meet on facebook caught by  police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि प्रेमिका प्रेमी से मिलने के लिए बेकरार हो गई। वह बलिया से गुजरात जाने के लिए साइकिल से ही निकल गई। इस बात की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। युवती को पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार शाम की है।  

विज्ञापन


बलिया के बांसडीह क्षेत्र निवासी एक युवती फेसबुक के जरिए गुजरात के सूरज निवासी युवक से मिली। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेम परवान इतना चढ़ा कि मंगलवार को युवती सूरत शहर जाने के लिए घर से साइकिल से निकल पड़ी। शंकरपुर चट्टी पर पहुंचकर किसी का इंतजार करते हुए इधर-उधर घूमने लगी।

विज्ञापन

पुलिस से बोली-  परीक्षा देने इलाहाबाद जा रही

आसपास के लोगों ने युवती पर कड़ी नजर रखी। जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर थाना पर पहुंची। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह परीक्षा देने इलाहाबाद जा रही है। पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास परीक्षा से संबंधित कोई सामग्री नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवती ने अपना नाम और घर का पता बताया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के जरिए युवती के परिजनों से संपर्क साधा और थाने पर बुलाया। थाने पर पहुंचे परिजनों ने वह सुबह ही साइकिल से घर से निकली थी। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।  

थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रपंच का था। युवती के घरवालों को बुलाकर उसे सुरक्षित सौंप दिया गया। मामले को लेकर चट्टी पर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed