फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl kept writhing under the bed in PHC for 16 hours

Ballia News: 16 घंटे तक पीएचसी में बेड के नीचे छटपटाती रही युवती

Tue, 01 Oct 2024 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Girl kept writhing under the bed in PHC for 16 hours
मनियर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और कर्मचारियों का अमानवीय चेहरा एक बार फिर देखने को मिला, जहां सोमवार की रात से एक युवती हाथ में निडिल लगाकर जननी सुरक्षा कक्ष में बेड के नीचे इलाज के अभाव में छटपटाती रही, लेकिन उसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश, बलिया की पीएचसी मनियर का एक अक्तूबर रात 9:45 बजे का है। उस समय अस्पताल में किसी डॉक्टर के नहीं होने के कारण युवती दर्द से तड़प रही थी। सीएमओ डॉ.विजय पति द्विवेदी को व्हाट्सएप पर मेसेज भेज कर अवगत करा दिया गया है, लेकिन इलाज का इंतजाम नहीं हो पाया। डीएम का भी ध्यान आकृष्ट कराया था। वीडियो को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया। करीब 16 घ़ंटे बाद मंगलवार को युवती को पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को मनियर बांसडीह मार्ग के गंगापुर के पास बंद दुकान के आगे रोड पर एक युवती हाथ में निडिल लगाए छटपटा रही थी। किसी ने रात करीब आठ बजे 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना देकर युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर भेज दिया। वहां रात में डाॅक्टर नहीं होने के कारण उसका इलाज नहीं हो पाया। किसी फार्मासिस्ट ने औपचारिक इलाज कर छोड़ दिया, जिससे रात भर बेड के नीचे युवती तड़पती रही। मंगलवार को करीब बारह बजे दिन में अस्पताल पर पहुंचे प्रभारी ने युवती के पड़े होने की लिखित सूचना पुलिस को दी व जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. दिग्विजय कुमार ने बताया कि रात को एक युवती को 108 नं. एंबुलेंस लेकर अस्पताल पर आई थी, जिसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ.विजय पति द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed