फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl gave her life by jumping in Saryu

सरयू में कूदकर युवती ने दी जान

Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Girl gave her life by jumping in Saryu
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल से बृहस्पतिवार को एक युवती ने सरयू नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को बैग और सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में युवती ने लाल रंग की स्याही से अपना नाम साधना कुशवाहा पुत्री जयप्रकाश कुशवाहा ग्राम मटवा तिवारी, भाटपाररानी, देवरिया अंकित करते हुए लिखा है कि उसने घरवालों को धोखा दिया तथा उनसे झूठ बोला। युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताया। उसने लिखा, मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं कि मैंने किसी पर भरोसा किया, जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं पापा की लाडली बेटी हूं। वह लोग मेरे बिना कैसे रह पाएंगे। युवती ने सुसाइड नोट में अपने पिता और भाई का मोबाइल नंबर भी लिखा है। हालांकि युवती को नदी में छलांग लगाते समय किसी ने देखा नहीं लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को बैग और सुसाइड नोट मिला। प्रभारी थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि देर शाम युवती का शव बरामद कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed