पांच किमी में गाजीपुर के भोला रहे प्रथम
1600 मीटर दौड़ में वाराणसी के मनीष रहे अव्वल
मनियर। आजाद हिन्द सरकार के 77वीं वर्षगांठ पर ग्राम सभा बहदुरा में मित्र सहायता परिवार के अध्यक्ष व आयोजक बड़ेलाल यादव द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ के मुख्य अतिथि व संयोजक डां मन्नू यादव व विशिष्ट अतिथि विजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरूआत करायी। पांच किमी की दौड़ में प्रथम स्थान पर भोला यादव गाजीपुर, द्वितीय स्थान अर्जुन कुमार व तृतीय स्थान रामप्रकाश यादव रहे। वहीं 1600 मीटर की रेस में प्रथम मनीष यादव वाराणसी, द्वितीय जय प्रकाश राजभर, तृतीय अमरजीत निषाद रहे। वहीं 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता मेंप्रथम स्थान पियूष यादव पहाड़पुर बलिया, द्वितीय पर सोनू यादव व तृतीय पर अजय पासवान रहे। पांच किमी व 1600 मीटर की रेस में प्र्थम स्थान पाने वाले को साइकिल व 800 मीटर की रेस में प्रथम स्थान पाने वाले को मोबाइल, द्वितीय व तृतीय स्थान पान वाले को पंखा व घड़ी पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर उपेंद्र पटेल, घनश्याम मिश्र, संरक्षक डाँ विधासागर उपाध्याय, अरविंद यादव, राजकुमार, करन सिंह, प्रिंस, अरूण व मुलायम आदि रहे।