फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ghazipur reached the final after defeating Sukhpura

Ballia News: सुखपुरा को हराकर गाजीपुर पहुंचा फाइनल में

Mon, 26 Feb 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur reached the final after defeating Sukhpura
सुखपुरा। संत यती नाथ मिनी स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित बिलारी अंतरजनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें बारे गाजीपुर की टीम ने 3-1 गोल से जीत कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। मैच का शुभारंभ सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह मैच बारे (गाजीपुर) व सुखपुरा के बीच खेला गया। शुरू से ही बारे के खिलाड़ी ने सुखपुरा पर बढ़त बनाए रखा। बारे ने जहां हाफ टाइम से पहले ही दो गोल कर सुखपुरा पर अपना दबदबा कायम कर लिया। हाफ टाइम के दसवें मिनट में फिर एक गोल बारे के कमरान ने दाग कर तीन गोल से अपनी टीम की बढ़त बना लिया। वहीं, सुखपुरा की टीम ने खेल समाप्त होने के पांच मिनट पहले एक गोल कर सकीं। इस तहर से बारे (गाजीपुर) ने 3-1 से सेमीफाइनल मैच का मुकाबला जीत कर फाईनल में पहुंच गया। मैन ऑफ द मैच का खिताब बारे के खिलाड़ी कामरान को दिया गया। इस टोनामेन्ट का फाइनल मैच 28 फरवरी को बारह बजे से बारे (गाजीपुर) व कामाख्या (असम) के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में राजू राय, अंकित व विरेन्द्र सिंह तथा उद्घोष अमित व राजेश व राणा सिंह मटेलू रहे। प्रतियोगिता के आयोजक संगम यादव द्वारा सभी आगंतुकों एवं खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया। अकाश सिंह, आकाश सिंह, पंचानंद यादव, अखिलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed