फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ghazipur captured the shield by 143 runs

143 रन से गाजीपुर ने शील्ड पर जमाया कब्जा

Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur captured the shield by 143 runs
मनियर। मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्वर्गीय भोला सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को फाइनल मैच बलिया और गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर की टीम 143 रन से विजयी होकर शील्ड पर कब्जा जमाया। मैच का उद्घाटन मनियर निवासी समाज सेवी प्रभात कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

बलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बलिया की टीम ने 48 रन पर ही आल आउट हो गयी। इस तरह से गाजीपुर के टीम ने 143 रन से विजयी होकर शील्ड पर कब्जा जमाया। अंत में मुख्य अतिथि ने गाजीपुर के टीम के कप्तान इसरार अहमद को शील्ड के साथ 25 हजार का चेक प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम के कप्तान रोहित रंजन को भी शील्ड व 15 हजार का चेक प्रदान किया। इस मौके पर रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के भाई रमेश सिंह, बबलू सिंह,सुनील कुमार उपाध्याय उफ़ॱर चुल्ली बाबा, विजय यादव, अमरेन्द्र सिंह, कृष्णा, बन्टी सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed