फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ghanton ke intezar ke baad mile note

घंटों के इंतजार के बाद मिले रुपये

Tue, 15 Nov 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 15 Nov 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
ghanton ke intezar ke baad mile note
कैश्‍ा के ‌लिए बैंक में लगी लाइन।
सोमवार को बैंक बंद रहने ही वजह से पैसा जमा करने तथा 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए मंगलवार की सुबह छह बजे से ही लोगों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। ऐसे में लोगों को कम से कम पांच घंटे के इंतजार के बाद लोगों को अपने रुपये बदलने में सफलता मिली। जब से 500 और 1000 के बंद की घोषणा हुई है तब से बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। फुटकर पैसे की चाह में लोग बैंकों के बाहर सुबह से ही जम जा रहे हैं।
विज्ञापन



शहर के स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड, मिड्ढी चौराहा, एनसीसी चौराहा, ओक्डेनगंज, टाउन डिग्री कॉलेज के समीप, कुंवर सिंह चौराहा आदि जगहों पर स्थित बैंकों के बाहर मंगलवार की सुबह छह बजे से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। खास बात यह थी कि पुरुष तो पुरुष महिलाएं भी बैंकों के बाहर कतार में लगी थीे।
विज्ञापन


सुबह दस बजते बजते बैंकों के बाहर सौ से अधिक लोगों की भीड़ लाइन में लगी चुकी थी। पांच सौ और एक हजार रुपये की नोट एक्सचेंज करने वालों की तादात अधिक दिखी। बैंक अपने निर्धारित समय सुबह के पौने दस बजे खुले, जिसके बाद ग्राहकों की भारी भीड़ बैंक में पहुंच गई। एचडीएफसी, बैंक आफ बड़ौदा के अलावा कुछ अन्य बैंकों के एटीएम खुले, जिससे ग्राहकों ने पैसे की निकासी की, लेकिन दोपहर बाद सभी एटीएम खाली हो गए। दिन में दो-तीन बार एटीएम खाली होने पर पैसे डाले गए, बावजूद ग्राहकों की भीड़ कम नहीं होती दिख रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed