{"_id":"693731e374dcb98c660d1b75","slug":"get-sir-completed-you-will-win-the-election-you-have-taught-a-lesson-ballia-news-c-190-1-bal1002-153505-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एसआईआर कराएं पूरा, जीत जाएंगे चुनाव, पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एसआईआर कराएं पूरा, जीत जाएंगे चुनाव, पढ़ाया पाठ
विज्ञापन
बलिया। वीर लोरिक स्टेडियम में सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसआईआर को लेकर भाजपा नेताओं व विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर को पूरी तरह से गंभीरता से लेना है। इसमें फर्जी नामों को हर हाल में हटवाना होगा। प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन करें।
उन्होंने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर को पूरा करा लीजिए, 2027 में फिर आपकी ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद व मुख्यमंत्री बनता है। जबकि अन्य राजनीतिक पार्टियां परिवार तक ही सीमित हैं। इससे कांग्रेस, सपा व शिवसेना आदि पार्टियों को अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल है। आप ईमानदारी से पार्टी का कार्य करिए, सबका सम्मान प्राथमिकता पर होगा।
उन्होंने कहा कि 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन देश-प्रदेश में कहीं भी हो सकता था लेकिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का प्रयास है कि यह बागी भूमि पर आयोजित हो रही है। बलिया में अच्छा कार्य हो रहा है । बलिया से मेरा घर का रिश्ता है।
विज्ञापन
बैठक में मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिला मंत्री संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी आदि मौजूद रहे।