फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Garmi ki Chhutti me nahi karenge MDM ki duty

गर्मी की छुट्टी में नहीं करेंगे एमडीएम की ड्यूटी: शिक्षक संघ

Mon, 23 May 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 23 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Garmi ki Chhutti me nahi karenge MDM ki duty
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी राकेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अध्यापकों ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में एमडीएम संचालन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा है कि प्राथमिक शिक्षकों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी 21 मई से 30 जून तक घोषित है। इस अवधि में अध्यापकों को एमडीएम की ड्यूटी लगाना शासनादेश का उल्लंघन है। जिससे प्राथमिक शिक्षक संघ ने निर्णय लिया है कि जनपद के कोई भी अध्यापक ग्रीष्मावकाश में एमडीएम का संचालन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


जिससे संघ ने जिलाधिकारी से एमडीएम में कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराने की अपील की है। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक दूसरे संगठन द्वारा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कहा है कि जब एमडीएम बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और ग्राम शिक्षा समिति का है। फिर भी ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों को यह दायित्व सौंपा जाना शासनादेश के खिलाफ है। कहा है कि ऐसी स्थिति में शिक्षकगण विद्यालय के मुख्यद्वार एवं रसोई कक्ष की चाभी रसोइया, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति या ग्राम प्रधान को उपलब्ध करा देंगे। जिससे विद्यालय में आने वाले छात्रों का मध्याह्न भोजन दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed