बलिया। पिछले पांच दिनों से शहर की सड़कों पर जमा कूड़े के ढेर का उठान बुहस्पतिवार को शुरू हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट की पहल और उनके आश्वासन के बाद मामला का हल निकाला गया। डंपिंग विवाद के कारण पिछले पांच दिनों से शहर का कूड़ा नहीं उठ रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
नगरपालि की ओर से महावीर घाट पर कूड़ा गिराया जा रहा था। इसे वार्ड नंबर 11 के सभासद संजय यादव लुती ने रोक दिया था। वहीं, बसंतपुर के ग्रामीण भी डंपिंग ग्राइंड में कूड़ा गिराने का विरोध कर रहे है। इस कारण से पिछले चार-पांच दिनों से शहर को सूड़ा नहीं उठाया जा रहा था। शहर की नारकीय स्थिति को लेकर अमर उजाला प्रमुखता से इस मामले को उठाया था। सभासद संजय यादव लुत्ती का कहना था कि नगर पालिका प्रशासन जानबूझ कर गंगा नदी जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप ले कूड़ा गिरा रही है, जिससे गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मोहल्लावासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने ने सार्थक पहल की। वार्ड नंबर 11 के सभासद संजय यादव लुती को बुलाकर मामले की जानकारी ली और शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभासद ने कूड़ा गिराने को लेकर किए जा रहे विरोध को स्थगित करते हुए कूड़ा उठान पर सहमति जताई। इस दौरान प्रभारी अधिशासी अधिकारी अवधेश सिंह के अलावा सभासद और नपा कर्मी मौजूद रहे।