फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganges waves desperate to touch the red mark, concern increased

लाल निशान छूने को बेताब गंगा की लहरें, चिंता बढ़ी

Mon, 01 Aug 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ganges waves desperate to touch the red mark, concern increased
रामगढ़। गंगा की उफनाती लहरें अब लाल निशान छूने को बेताब हो गई है। गंगा का जलस्तर में इसी तरह बढ़ाव बना रहा, तो जल्द ही गंगा खतरे के निशान को पार कर जाएगी। गंगा जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण गंगा नदी की धारा की बैकरोलिंग का दबाव पचरुखिया से लेकर के दुबे छपरा तक बने ठोकरों पर पड़ना शुरू हो गया है। साथ ही आरारों के कटकर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सुघर छपरा गांव के सामने सोमवार के सुबह अरारों का गिरना शुरू हो गया। इस स्थिति को देखते ही सुघर छपरा गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि का शासन स्तर से स्वीकृत 10 करोड़ की परियोजनाओं को ठेकेदार व विभागीय अधिकारी गंभीरता से लिए होते तो शायद आज यह नौबत ही आती। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार जानबूझकर पर योजनाओं के काम को बीच मझधार में छोड़ दिया गया। विभागीय अधिकारी ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के बजाय चुप बैठे हुए हैं। यही स्थिति दुबे छपरा अनुसूचित बस्ती के सामने की है। जहां पर नदी कटान करना शुरू कर दी है। पीड़ितों का कहना है कि अगर लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण मझौवा, दिअरी, शुक्ल छपरा, डांगरबाद मौजा, जग छपरा बाबूबेल मौजा में बोई गई सैकड़ों बीघे फसल डूब गई है। इसके कारण किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभरनी शुरू हो गई है। अगर गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो जल्द ही आधे दर्जन से अधिक गांव टापू में तब्दील हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार के 12:00 बजे करीब 56.260 मीटर दर्ज किाय गया। साथ ही प्रति घंटा आधा सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है। खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। गंगा के ऊपर तेवर को देखते हुए बाढ़ विभाग अब फ्लड फाइटिंग के तहत मिटी से भरी बोरियों को गंगापुर से लेकर दुबे छपरा तक बने ठोकरों पर डम्प करने शुरू कर दिया है। ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed