फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gangapur Ghat illuminated with 5100 lamps

गंगापुर गंगा घाट पर हुई आरती, 5100 जले दीप

Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gangapur Ghat illuminated with 5100 lamps
रामगढ़ क्षेत्र के गंगापुर गंगाघाट पर दीपदान करते लोग। - फोटो : BALLIA
रामगढ़। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सोमवार को प्रभाकर सिंह सेवा संस्थान गायघाट की ओर से गंगापुर गंगा घाट पर मां गंगा की भव्य आरती उतारी गयी। इसके पूर्व महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने 5100 दीप जलाकर मां को अर्पण किया। दीपदान से पूरा घाट जगमगा गया।
विज्ञापन

विद्वान पंडितों की सानिध्य मे संपन्न हुये कार्यक्रम में महिलाओं के मंगल गीतों और पुरुषों के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजक समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि दूर से आये स्नानार्थियों के ठहरने के साथ भोजन व स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था की गई है। बताया कि अगली सुबह पूजा अर्चन के बाद चाय व नाश्ते का प्रबंधक भी किया गया है। इसके लिये करीब दो दर्जन युवाओं को श्रमदान के लिये लगाया गया है। इस मौके पर आचार्य राजनारायण तिवारी, राजकुमार चौबे, सुरेंद्र सिंह, सतीश सिंह, जिपंस प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद, पिंटू सिंह, विक्की सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, पीयूष, शुभम, शिवम, राजेंद्र सिंह, सागर यादव, मोतीलाल यादव, पिंकू सिंह, दीपक सिंह, रामानन्द तिवारी, नर्वदेश्वर चौबे, राजन प्रसाद, दिनेश कुंवर, कौशल पाण्डेय, जयप्रकाश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

गंगा में डुबकी लगाने से कट जाते है सारे पाप : रामगढ़। गंगापुर गंगा घाट पर मां की भव्य आरती के बाद साध्वी पूनम ने स्नानार्थियों को कार्तिक मास मे गंगा स्नान की महत्ता बतायी। कहा कि मां गंगा मे मात्र एक डुबकी लगा लेने से इंसान के सारे पाप धूल जाते है। वहीं गंगा किनारे किये गये छोटे पाप भी अकाट्य होते है। कार्तिक माह का एक एक दिन का किया गया पुण्य कार्य मनुष्य को स्वर्ग लोग मे स्थान सुनिश्चित कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed