फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga worship, Ganga Yatra will leave after Aarti

गंगा पूजन व आरती के बाद रवाना होगी गंगा यात्रा

Thu, 23 Jan 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ganga worship, Ganga Yatra will leave after Aarti
बलिया। जिले से शुरू होने वाली गंगा यात्रा भव्य होगी। इससे जुड़ी हर व्यवस्था के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह विभाग कार्यक्रम की सफलता में तत्परता से लगे हैं। ये बातें बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गंगा किनारे की ग्राम पंचायतों में गंगा मैदान, गंगा उद्यान, गंगा तालाब का चिन्हांकन किया जा रहा है। गंगा किनारे के गांवों में औषधीय पौधे, नौगृह वाटिका, फलदार वृक्ष का रोपण व नर्सरी एवं जैव विविधता पार्क के विकास कार्य के लिए डीएफओ व उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जैविक खेती, जीरो बजट खेती के सम्बन्ध में ट्रेनिंग के लिए उप कृषि निदेशक इन्द्राज की टीम लगी है। स्वास्थ्य शिविर व पशु चिकित्सा कैंप भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों के स्वागत, अवस्थान एवं परिवहन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, डीएसओ केजी पांडेय, एआरटीओ अवधेश यादव, एआरएम रोजवेज सुभाष राम, ईओ नपा दिनेश विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गयी है। गंगा यात्रा शुरू होने वाले स्थल दूबेछपरा में व्यवस्था के लिए एडीएम रामआसरे, एसडीएम बैरिया अशोक चैधरी, पीडी डीएन दूबे, एक्सईएन लोनिवि एके मणि, बाढ खंड के अजय प्रताप श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकरी जिपं रमेश सिंह, खेल अधिकारी अतुल सिन्हा, बीडीओ बैरिया संतोष कुमार को लगाया गया है। ये अधिकारी हेलीपैड व मंच निर्माण के साथ सभास्थल की व्यवस्था, गंगा पूजन व आरती, नौकायन प्रतियोगिता के लिए नाव व अन्य व्यवस्था के साथ सभा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, संचालन की व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा यात्रा की अगवानी व विदाई के लिए एसडीएम बेल्थरारोड राजेश कुमार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा के प्रस्थान स्थल से लेकर गाजीपुर जिले की सीमा में प्रवेश होने तक वह यात्रा दल के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता के लिए बनी समिति
जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए जनजागरण समिति बनाई गई है। इसमें डीआईओएस भाष्कर मिश्र, बीएसए शिवनारायण सिंह, ईओ नगरपालिका, सूचना अधिकारी मोतीलाल यादव, टीडी कालेज की प्रोफेसर निशा राघव, कला अध्यापक इफ्तेखार खां व सुप्रसिद्ध उद्घोषक विजय बहादुर सिंह शामिल हैं। ये समिति विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों से समन्वय बनाने के साथ पदयात्रा, निबंध, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता के जरिए लोगों को जागरूक करेगी। इसके अलावा स्वच्छता से जुड़ी कार्यवाही के लिए स्वच्छता समिति बनाई गई है।

कार्यक्रम स्थल पर दो घंटे रहेंगी राज्यपाल
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि 27 जनवरी से शुरू होने वाली गंगा यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्यपाल आनंदबेन पटेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगीष राज्यपाल 27 की सुबह 9.30 बजे दूबेछपरा के पास घाट पर हेलीकॉप्टर से आएंगी। 9.30 से 9.50 बजे तक गंगा पूजन, 9.50 से 10.20 बजे तक गंगा आरती होगी। नौकायन प्रतियोगिता को 10.20 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। वहीं 10.20 से 11.20 तक जनसभा होगी। 11.25 बजे गंगापुर तक जलमार्ग से जाने वाली गंगा यात्रा को राज्यपाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इसके बाद 11.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। गंगापुर तक जल मार्ग से आने के बाद यह यात्रा दोपहर 12.05 बजे सड़क मार्ग से आगे बढ़ेगी। इसी समय गंगापुर में ही नौकायन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यात्रा बलिया जिला मुख्यालय से आगे बढ़ेगी तो नागाजी विद्यालय माल्देपुर में 12.45 से 1 बजे तक स्वागत सभा होगी। दोपहर एक बजे से दो बजे तक मध्यान्ह भोजन व विश्राम होगा। दो बजे से फेफना, नरहीं होते हुए तीन बजे भरौली तिराहे पर पहुंचेगी और वहां 3.30 बजे तक स्वागत सभा होगी। दोपहर बाद 3.45 बजे कोटवा नारायनपुर होते हुए गाजीपुर की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed