फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga-jamuni tehajeeqi

गंगा-जमुनी तहजीब दिखी

Tue, 08 Aug 2017 11:26 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 08 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ganga-jamuni tehajeeqi
hanuman in ramayana
ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकला। जुलृस में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। हिंदुओं के साथ ही मुस्लिम युवा भी जोशो खरोश के साथ जुलूस में शामिल हुए और जयकारे लगाए। युवा कलाकारों ने अलग-अलग स्थानों पर हैरत अंगेज करतब दिखा कर सभी को रोमांचित कर दिया। इसके पूर्व भगवान हनुमान की विधि-विधान से वैदिक मंत्रों के साथ पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन



हनुमानगंज : जुलूस का मां ब्राह्मणी, दुर्गा मंदिर ब्रह्माइन से हनुमानगंज शंकरपुर संपर्क मार्ग होते हुए बलिया-सिकंदरपुर मार्ग स्थित दक्षिण पोखरा, संकट मोचन मंदिर हनुमानगंज पर जुलूस का मिलान   कराया गया।   पूजा-अर्चना कर गांधी   आश्रम से पुन: वापस होते हुए ब्लाक मुख्यालय के रास्ते बसंतपुर मोड़ पर पहुंचा। दुर्गा मंदिर गेट पर युवा   कलाकारों ने शस्त्रों को प्रदर्शन किया। जुलूस में श्रीराम जानकी,   लक्ष्मी   भगवान, शिव मां पार्वती, गणेश जी,  भगवान विश्वकर्मा   की झांकी   आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


चितबड़ागांव : महावीरी झंडा जुलूस गाजे बाजे और झांकियों के साथ निकाला गया। जिसमे मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने किया।   जुलूस  शहीद स्मारक गुदरी बाजार डाकघर रेलवे स्टेशन बरैया पोखरा होते हुए देर शाम महावीर अखाड़े पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहतवार : महावीरी झंडा जुलुस हाथी घोड़े, बैंड बाजे के साथ जय बजरंगबली सेवा समिति सहतवार द्वारा बड़े पोखरे पर स्थित महवीर मन्दिर से ऩगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरजसिह  गुड्डू के नेतृत्व में निकाला गया। वहीं बजरंगदल डुमरिया महावीरी झंडे का नेतृत्व सूर्यकान्त पांडेय व दीपक यादव कर रहे थे।


रसड़ा :  नगर में महावीरी झंडा जुलूस सोमवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोलाष के साथ  हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीनाथ बाबा के मठ पर समाप्त हुआ। जुलुस का नेतृत्व महंथ कौशलेन्द्र गिरी, महात्मा  दिनेश सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed