{"_id":"61953680bcc08d659d22d53d","slug":"ganga-ghat-started-decorating-to-welcome-dev-deepawali-and-kartik-purnima-bath-ballia-news-vns623128592","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा स्नान की अगवानी को सजने लगा गंगा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा स्नान की अगवानी को सजने लगा गंगा घाट
विज्ञापन
देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर शिवरामपुर गंगा तट पर स्नानार्थियों के लिए बनाया गया शौचालय। ?
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल के बाद करीब दो वर्ष बाद देव दिपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तट पर जुटने वाले स्नार्थियों की अगवानी के लिए श्रीरामपुर घाट को नगर पालिका द्वारा नई नवेली दुल्हन की सजाया संवारा जा रहा है। देव दीपावली और स्नान के दौरान तट पर जुटने वाले लोगों की सहुलियत और सुविधा के लिए जिला प्रशासन भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। जिलाधिकारी अदिति सिंह के विशेष निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन इस बार गंगा तट पर करीब 50 महिला-पुरुष शौचालय और महिलाओं के वस्त्र आदि बदलने के लिए 25 अस्थाई कक्ष बनाएं जार रहें। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक बंदोंबस्त किए जा रहे है। इसके तहत घाट पर करीब दस टावर बनाएं जा रहे है, जहां से न सिर्फ स्नार्थियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाएगा बल्कि अवांछनीय तत्वों पर निगरानी भी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त घाटर पर बिजली की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सकें। इतना ही नहीं नगर पालिका प्रशासन ने शहर से महावीर घाट होते हुए गंगा तट पर जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई और पैचिंग का कार्य कराया जा रहा है। कूड़े आदि वाले स्थानों पर मिट्टी डालकर उसे समतल किया जा रहा है।
स्नान घाट व मेला में रहेगी खुफिया नजर
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर शांति व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के अधिकारियों की ब्रीफिंग बुधवार को डीआईजी अखिलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर की अध्यक्षता में नंदी ग्राम में हुई, जिसमें अधिकारी द्वय ने सभी पुलिसकर्मियों को मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। वहीं खुफिया विभाग को नगर से लेकर स्नान घाट तक सतर्क रहने का निर्देश दिया। डीआइजी ने कहा कि भीड़ की हर गतिविधि पर नजर बनाएं रखना है। दूर-दराज से पूरी आस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्यान रखना है। मेडिकल की टीमों का नम्बर सबके पास रहे। कहा कि सुरक्षित घाट पर ही श्रद्धालुओं को स्नान कराना है। खतरनाक घाट पर जाने वाले रास्ते की ओर किसी को नहीं जाने देना है। कहा कि ड्यूटी पर रहने वाले हर जवान के पास सिटी व डंडा जरूर रहे, ताकि आसानी से भीड़ को रास्ता दिखाया जा सकें।
नगर से प्रवाहित होकर गंगा नदी में विलीन होने वाले कटहल नाला की धारा उग्र होने से बुधवार को महावीर घाट पर के पुल के पास कटान शुरु हो गई। नाला की धारा ने अपने वेग से पुल के पाएं की मिट्टी काटनी शुरु कर दी। जब इसकी जानकारी नपा प्रशासन को हुई तो अध्यक्ष अजय कुमार ने आनन-फानन में कटान रोधी कार्य शुरु कराया। साथ ही मौके पर बैरिकेडिंग कराई।
विज्ञापन
तेज हुआ मिट्टी भराई का कार्य
महावीर से होते हुए श्रीरामपुर घाट तक जाने वाले मार्ग पसरे कूड़े और कचरे के ढ़ेर पर नगर पालिका प्रशासन मिट्टी डालने का कार्य तेज कर दिया। नपा के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर तक हर हाल में कार्य को पूरा करने का निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिया गया है।
गंगा तट की सफाई में लगे 200 कर्मी
श्रीरामपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाले स्नान और बृहस्पतिवार को देव दीपावली पर आयोजित कार्यक्रम पर गंगा तट की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर इस कार्य के लिए करीब 200 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, घाट को स्नान योग्य बनाने में जुटे है।
आवागमन के लिए बिछी लोहे की चादर
गंगा किनारे रेत होने और स्नानार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सुगम आवागन का नया तरीका खेज निकाला है। इसके लिए नपा की ओर से लोहे की चार को गंगा नदी के किनारे तक बिछाया जा रहा है।
मीनाबाजार में सिटी मजिस्ट्रेट ने आवंटित कराई भूमि
प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों से आए व्यापारियों की तादाद बढ़ने से अचानक हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों को भूमि आवंटन से जुड़ी शिकायतों का निपटारा भी किया। उनके साथ मीनाबाजार के थानाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी भी सक्रिय दिखें।
ददरी मेला के दृष्टिगत रूट रहेगा डायवर्ट...
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में 18-19 नवंबर 2021 को ददरी मेला व कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था व रुट डाइवर्जन का निर्देश जारी किया है। निर्देशित किया गया है कि इमरजेंसी सेवा के अतिरिक्त सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश 18 नवंबर 2021 को शाम चार बजे से स्नान समाप्ति तक पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा।
- बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन यदि नरही व फेफना रसड़ा व नगरा की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए रेवती सहतवार, बाँसडीह, सुखपुरा, गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना, नरही, रसड़ा व नगरा जायेंगे।
- सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है तो सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेंगे।
- रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहन यदि बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेंगे।
गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहन यदि हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेंगे।
मेले में आने वाले चार पहिया /दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
- गड़वार रोड से मेला में आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर निराला नगर तक आयेंगे।
- बांसडीह की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर पालिटेक्निक तिखमपुर तक आयेंगे।
- सिकंदरपुर से आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर बहादुपुर पुलिया से पहले वन विहार मोड़ तक आयेंगे।
- बैरिया की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर जनेश्वर पुल मोड़ तक आयेंगे।
- दुबहड़ से शहर में प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर काशीपुरा पिपरा माफी तक आयेंगे।
- फेफना की तरफ से मेले की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर माल्देपुर तक आयेंगे ।
दो पहिया वाहनो के लिए बाइक स्टैंड
- बनारसी (चित्तू पांडेय चौराहा)
- महुआ मोड़ टैम्पू स्टैण्ड
- सतीश चन्द्र डिग्री कालेज चौराहा
- टीडी कालेज चौराहा सिविल लाईन
- बैरियर अमृत पाली क्रासिंग
तीन जोड़ी मेला स्पेशल तथा कुल सात जोड़ी ट्रेनें होंगी संचालित
दर्दर मुनि के नाम पर जनपद में लगने वाले ददरी मेला में आने वाली भीड़ को देखते हुए रेल महकमा ने तीन जोड़ी मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है जो 18 व 19 को चलेंगी। इस प्रकार मेला में सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेन है संचालित की जाएंगी। जबकि 19 व 20 नवंबर को दो और अतिरिक्त ददरी मेला टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इस प्रकार कुल तीन काउंटर ददरी मेला के नाम पर संचालित किए जाएंगे। इस बाबत वाणिज्य अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन में बलिया से छपरा, छपरा से बलिया दो ट्रेनें तथा बलिया से मऊ तथा मऊ से बलिया तक ट्रेनें संचालित होगी। इसके अलावा पूर्व से संचालित चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी अपने नियत से संचालित होगी।
रेलवे परिसर की जीआरपी व आरपीएफ संभालेंगी मोर्चा, आज पहुंचेगी फोर्स
दर्दर मुनि के नाम पर जनपद में लगने वाले ददरी मेला में आने वाली भीड़ को देखते हुए जीआरपी एवं आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर गैर जनपद के साथ ही जनपदीय पुलिस की डिमांड की है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी अराजक तत्वों की रेलवे स्टेशन के अंदर एवं बाहर निगरानी की जाएगी। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ मिलाकर बाहर से 40 आरक्षी आज आ जाएंगे। इसके अलावा आरपीएफ प्रभारी, एसआई छह तथा कांस्टेबल 45 तैनात रहेंगे। वहीं जीआरपी में जीआरपी प्रभारी, एसआई चार, कांस्टेबल 60 तैनात रहेंगे।
मेला में निर्बाध मिलेगी बिजली आपूर्ति
ददरी मेला में व्यापारियों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी। विद्युत विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। नगर पालिका परिषद के ठेकेदार को विभाग अपना कनेक्शन देगा। वह अपने ट्रांसफार्मर से सप्लाई दुकानदारों तक पहुंचाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि ठेकेदार के ट्रांसफार्मर पर ही विभाग का मीटर लगाया जाएगा। बिल की वसूली होगी। निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए तीन चरण में कर्मचारियों की तैनाती की गई है।