फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gang rape on the pretext of getting installment of PM's house

Ballia News: पीएम आवास की किस्त दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 23 Aug 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Gang rape on the pretext of getting installment of PM's house
बलिया। सदर कोतवाली निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने डूडा के तीन कर्मचारियों सहित आठ पर सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत वह मकान बनवा रही थी। आठ दिसंबर 2023 को डूडा के कर्मचारी विनोद सिंह, अश्वनी वर्मा, विनय गौतम, नन्दलाल वर्मा निवासी गोपालपुर, पूर्व सभासद प्रतिनिधि राजकुमार निवासी काजीपुरा, राज मिस्त्री अजय यादव निवासी मिश्र नेवरी घर आए। अकेला पाकर नहाते समय मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। योजना के तहत दूसरी किस्त 1.50 लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर पांच अप्रैल को आरोपियों ने अजय यादव को मेरे घर भेजकर आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ मुझे डूडा कार्यालय बुलाया। इस दौरान विनय गौतम और अन्य बोलेरो में बैठाकर डूडा कार्यालय आजमगढ़ ले गए। यहां से झांसा देकर पांडेयपुर वाराणसी के रास्ते गाजीपुर घाट के पास रात में मेरा अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अश्लील वीडियो और फोटो मेरे पति के व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उक्त आरोपी सामूहिक दुष्कर्म वाला वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर 12 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed