फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gajjar Darbar from the Goddess's Cheers

देवी के जयकारों से गूंजे दरबार

Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Gajjar Darbar from the Goddess's Cheers
नवरात्र के पहले दिन मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : ballia
या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।...के मंत्र से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र का घर व मंदिर भक्तिमय हो गया। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को देवी की अराधना में भृगु नगरी लीन नजर आई। वैदिक विधान के साथ शुभ मुुहूर्त में कलश स्थापना कर देवी मां की अराधना भक्तों ने की। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों में नारियल, चुनरी, गुड़हल आदि चढ़ाकर पूजन व  घंट-घड़ियाल बजाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। मां के जयकारे से पूरा नगर व देवी मंदिर देवीमय हो गया।
विज्ञापन

नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार दुर्गा मंदिर, ब्रह्मइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी, सुरही स्थित नवदुर्गा व काली मंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-पारमेश्वरी देवी आदि मंदिरों पर भोर से ही भक्तों का तांता  लगा रहा।  
विज्ञापन


देवी भक्तों ने अपने-अपने घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ आरम्भ किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर ब्राह्मणी मंदिर, शांकरी देवी मंदिर, मंगला भवानी, उचेड़ा स्थित चंडी देवी मंदिर में पुलिस तैनात रही। शारदीय नवरात्र के पहले दिन ब्रह्माइन गांव स्थित मां ब्राह्मणी के मंदिर पर पूजा-पाठ करने वालाें का जमावड़ा दिन भर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed