फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gadha Mahotsav begins today, tomorrow many political stalwarts will attend the main event: Upendra

गड़हा महोत्सव का आगाज आज, कल मुख्य कार्यक्रम में जुटेंगे कई राजनीतिक दिग्गज : उपेंद्र

Thu, 03 Nov 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gadha Mahotsav begins today, tomorrow many political stalwarts will attend the main event: Upendra
बलिया। अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से 4 व 5 नवंबर को आयोजित होने वाले हरिशंकर राय स्मृति गड़हा महोत्सव का आगाज भरौली स्थित मैदान पर होगा। चार नवंबर को कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और गीत संगीत प्रतियोगिता ट्वेंटी ट्वेंटी आयोजित होगी। जबकि पांच नवंबर को मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। इस बार राजनीतिक व सांस्कृतिक मंच अलग-अलग होगा। यह जानकारी पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने समाचार पत्र प्रतिनिधियों से आवास पर बातचीत करते हुए दी।
विज्ञापन

तिवारी ने बताया कि इस बार का गड़हा महोत्सव भव्य होगा। इसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। इनके अलावा प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, सांसद नीरज शेखर, वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक केतकी सिंह के साथ ही कई राजनीतिक हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मंच के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, अभिनेता व गायक गोपाल राय ने बताया कि इस बार भोजपुरी जगत के कई दिग्गज महोत्सव में आ रहे हैं। इसमें अभिनेता रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दूबे, शिल्पी राज, मोहन राठौर, आलोक कुमार सहित अनेक गायक, अभिनेता व अभिनेत्री जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष चन्द्र मणि राय ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शुक्रवार को महोत्सव का आगाज हो जाएगा। शनिवार को मुख्य कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से शुरु होगा जो देर रात तक चलेगा। इस मौके भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, बृजेन्द्र राय, हरेराम राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed