{"_id":"644958976819a40be604b476","slug":"funds-will-reach-the-beneficiaries-account-soon-ballia-news-c-20-1-173929-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 1700 लाभार्थियों के खाते में जल्द पहुंचेगी 2.04 करोड़ की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 1700 लाभार्थियों के खाते में जल्द पहुंचेगी 2.04 करोड़ की धनराशि
विज्ञापन
बलिया। शासन की ओर से गांवों को ओडीएफ करने पर जोर है। इसको देखते हुए गांवों में कई तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। अब तक 1700 शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित किया गया है। इन परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए 2.04 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जो जल्द ही लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस टू में गांवों को साफ सुथरा करने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
करीब चार वर्ष पहले जिले के गांवों को ओडीएफ घोषित करने के बाद अब शासन की ओर से ओडीएफ प्लस टू संचालित की जा रही है। ओडीएफ प्लस गांव यानि कि ऐसा गांव जहां खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी हो और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो। इसके अलावा गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है। ओडीएफ प्लस टू के तहत जिले के 115 ग्राम पंचायतों के 179 राजस्व गांव चयनित हैं। इन गांवों के हर घर में शौचालय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2022-23 में विभाग की ओर से 1700 शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित करते हुए शौचालय निर्माण के लिए संस्तुति की थी। इन लाभार्थियों के शौचालय निर्माण के लिए कुल 2.04 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। अब लाभार्थियों के खाते में जल्द ही धनराशि भेजी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ओडीएफ प्लस में बन चुका है 22664 शौचालय
ओडीएफ के बाद शासन के निर्देश पर ओडीएफ प्लस के तहत छूटे परिवारों का सर्वे किया गया था और लाभार्थियों का एमआईएस किया गया था। शासन ने वर्ष 2021-22 में कुल 22664 शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया। समय-समय पर शासन की ओर से धनराशि जारी किया गया जो लाभार्थियों के खाते में पहुंचा। अब ओडीएफ प्लस टू के तहत कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ओडीएफ प्लस टू के तहत गांवों को ओडीएफ करने के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। इसके तहत आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए पात्र लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- एसके ओझा, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया।