फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Full details will have to be recorded for railway travel

अब रेल यात्रा के लिए पूरा ब्योरा कराना होगा दर्ज

Tue, 02 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Full details will have to be recorded for railway travel
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बिना सोशल डिस्टेंसिंग के टिकट बुकिंग कराने पहुंचे लोग। - फोटो : BALLIA
बैरिया। लॉकडाउन खुलने के बाद रेल यात्रा के लिए लोगों को पूरा ब्योरा देना होगा। आरक्षित टिकट लेने के लिए पता लिखने के साथ ही बुकिंग क्लर्क पूछ यह पूछ रहे हैं कि गंतव्य के स्टेशन से उतर कर कहां जाना है। संबंधित शहर, कौन सी सड़क या गल्ली, मोहल्ला के साथ ही वहां का पिनकोड भी दर्ज कराना होगा अन्यथा टिकट नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आरक्षित टिकट लेने वाले यात्री सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए खड़े हो गए। कुछ ऐसे भी यात्री टिकट कराने पहुंचे थे जिन्हें उनके परिजनों ने टिकट कराने के लिए भेजा था, लेकिन उन्हें यह तो मालूम था कि किस स्टेशन से ट्रेन पकड़ना है और किस स्टेशन तक जाना है। लेकिन ट्रेन से उतरने के बाद किस शहर में और कौन से मोहल्ले में जाना है तथा वहां का पिनकोड क्या है इसकी जानकारी नहीं थी। इसके चलते ऐसे लोगों को बिना टिकट लिए वापस लौटना पड़ा। एक जून से चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा व साबरमती एक्सप्रेस के टिकट लेने लिए यात्री सुरेमनपुर स्टेशन पहुंच रहे हैं। वहीं, लॉकडाउन से पूर्व आरक्षित टिकटों को कैंसिल कराने के लिए भी काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed