Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From voting to security personnel, there will be women at pink booths

Ballia News: पिंक बूथों पर मतदान से लेकर सुरक्षाकर्मी तक होंगी महिला

Sun, 14 Apr 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
From voting to security personnel, there will be women at pink booths
बलिया। लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारियां प्रशासन की ओर से चल रही हैं। मतदान के एक दिन पूर्व शाम तक सभी मतदाता कर्मी बूथों पर पहुंचेंगे। इसमें पिंक बूथों के लिए सभी महिला मतदान कर्मी होंगी जो मतदान के एक दिन पूर्व शाम को ही बूथों पर पहुंचेगी। पिंक बूथों पर महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। कार्मिक प्रभारी व सीडीओ ने बताया कि सभी विभागों की ओर से की गई कर्मचारियों की फीडिंग के आधार पर चुनाव कार्य के लिए निर्धारित पोर्टल पर कर्मियों का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। बताया कि चुनाव कार्य में कुल 11466 कर्मियों की फीडिंग की गई है। इसमें 10424 की ड्यूटी लगेगी और 1042 कर्मियों को बतौर रिजर्व रखा जाएगा। इसमें महिला कर्मी भी हैं जिनकी ड्यूटी लगेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि पिंक बूथों के लिए सभी मतदान कर्मी महिला ही होंगी। यह कर्मी भी निर्धारित बूथों पर मतदान से एक दिन पूर्व ही पहुंचेगी। कहा कि मतदान टीम के साथ सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। पिंक बूथों पर सभी सुरक्षा कर्मी भी महिला ही होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed