फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From politics, sports, science and medicine, women have hoisted the flag: Dayalu

राजनीति से लेकर, खेल, विज्ञान तथा चिकित्सा महिलाओं ने लहराया है परचम : दयालु

Thu, 23 Nov 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
From politics, sports, science and medicine, women have hoisted the flag: Dayalu
देश में पूर्व से ही शक्ति के रूप में दुर्गा, समृद्धि के रूप में लक्ष्मी और ज्ञान के रूप में सरस्वती सहित अनेकों देवियों की पूजा होती है। सरकार मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए इनके उत्थान और विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उक्त बातें बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा में नारी शक्ति वंदन समारोह में प्रभारी मन्त्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कही। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं ने राजनीति से लेकर, खेल, विज्ञान तथा चिकित्सा के क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। चाहे सरोजनी नायडू हों, इंदिरा गांधी हों, प्रतिभा पाटिल हों या पीटी उषा, मैरीकॉम और कल्पना चावला। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति और अधिक सम्मान और अन्य विकास के क्षेत्रों में भागीदारी देने के लिए 33% आरक्षण प्रदान किया है। महिलाओं के जीवन शैली में बदलाव के लिए रसोई गैस, शौचालय, जननी सुरक्षा सहित कई योजनाओं के चलाया है। समारोह को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, विद्या सागर उपाध्याय ने सम्बोधित किया। पंदह एवं गड़वार ब्लॉक की प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक लल्लन सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अध्यक्षता डॉ. अभय नाथ सिंह एवं संचालन अनिल यादव ने किया। डॉ. अश्विन, संजय कुमार शुक्ला, डॉ. नागेंद्र राम, डॉ. श्रीराम सिंह, डॉ. दीना पांडेय, डॉ. शारदा यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. भाग्यवन्ती चौहान, भोला सिंह, अंजनी कुमार सिंह थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed