फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From January 17 to 30, half a dozen trains will not come to Suremanpur

17 से 30 जनवरी तक आधा दर्जन ट्रेन नहीं आएगी सुरेमनपुर

Thu, 14 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
From January 17 to 30, half a dozen trains will not come to Suremanpur
बैरिया। अगर आप को 17 जनवरी से 30 जनवरी के बीच में ट्रेन से यात्रा करनी हो तो पहले ट्रेनों के रूट के विषय में जान लें तब यात्रा के लिए निकलें, अन्यथा की स्थिति में आपकी ट्रेन छूट सकती है और आपको परेशानी हो सकती है। क्योंकि छपरा-बलिया वराणसी रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग संक्षिप्त किया गया है तो कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
विज्ञापन

बलिया से सियालदह के बीच चलने वाली 03105 अप व 03106 डाउन बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 17 जनवरी से 30 जनवरी तक छपरा-सियालदह के बीच ही चलेगी। सुरेमनपुर व बलिया के यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए सड़क मार्ग से छपरा जाना पड़ेगा। इंटरसिटी एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी 17 जनवरी को व 25 से 30 जनवरी तक रद्द रहेगी। दरभंगा से छपरा, सुरेमनपुर, बलिया होते हुए अहमदाबाद तक चलने वाली 09165 अप व 9166 डाउन साबरमती एक्सप्रेस मऊ जंक्शन से भटनी के रास्ते छपरा होकर 17 से 30 जनवरी तक चलेगी यह ट्रेन बलिया व सुरेमनपुर नहीं आएगी। इसी तरह 04649 अप व 04650 डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस भी सुरेमनपुर व बलिया नहीं आएगी मऊ से भटनी के रास्ते छपरा जाएगी। 04159 अप व 04160 डाउन सारनाथ एक्सप्रेस जो छपरा से दुर्ग के बीच चलती है यह ट्रेन मऊ भटनी के रास्ते छपरा आएगी, जाएगी। 04055 अप व 04056 डाउन रक्सौल आनंद विहार एक्सप्रेस औड़िहार से ही वापस लौट जाएगी। 04017 अप व 04018 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस औड़िहार से लौट जाएगी। गाजीपुर से कोलकाता के बीच चलने वाली 17 जनवरी व 18 जनवरी को नहीं चलेगी, केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस पूर्व की तरह अपने निर्धारित रूट से चलेगी। यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-औड़िहार के बीच रेलवे ट्रैक की इंटरलॉकिंग के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed