फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Friendship love and cheating on social media After being taken into confidence ballia girl trapped

सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार और धोखा: भरोसे में लेने के बाद होटल में बुलाया, इसके बाद शुरू हुआ असली 'खेला'

Thu, 16 Mar 2023 05:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती और फिर प्यार करने वाली बलिया निवासी युवती ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका कथित प्रेमी इस तरह का व्यवहार करेगा। पीड़िता पहले तो लोकलाज के कारण चुप रही लेकिन जब पानी सिर के ऊपर बहने लगा तो बड़ा फैसला ले लिया। 

विज्ञापन
Friendship love and cheating on social media After being taken into confidence ballia girl trapped
पीड़िता ने थाने में दी तहरीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार का इजहार और धोखा का खेल सामने आया है। फेसबुक के जरिए एक युवक ने बलिया निवासी युवती से दोस्ती की। कुछ दिन बातचीत के बाद उससे प्यार का इजहार किया, फिर उसका विश्वास जीता और मिलने के लिए बलिया स्टेशन के पास स्थित एक होटल में बुलाया।

विज्ञापन


होटल के कमरे में युवती के साथ जबरदस्ती की। वह नाराज हुई, लेकिन युवक उसे अपनी प्यार भरी बातों में उलझाए रखा और मनमानी की। इस दौरान उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इस घटना से आहत युवती ने प्रेमी से दूरी बनाई। जिसके बाद उस युवक असली चेहरा सामने आ गया।

विज्ञापन

होने वाले ससुराल में भेज दिया वीडियो

आरोप है कि वो वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। अक्सर मिलने के लिए बुलाने लगा। लोकलाज के कारण युवती इस मामले को छुपाती रही। कुछ समय पूर्व युवती की किसी अन्य जगह पर शादी तय हुई। उस कथित प्रेमी ने उसके होने वाली ससुराल में उसकी फोटो वीडियो आदि भेज दी। इस कारण रिश्ता बनने से पहले ही टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से वह युवक उसे लगातार धमकी देकर प्रताड़ित करता रहा और उसे अपने पास बुलाता रहा। कई दिनों से प्रताड़ना से तंग युवती ने हिम्मत दिखाई और आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने बांसडीह कोतवाली में तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बकौल पीड़िता उसे युवक द्वारा काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर दोस्ती करने में रहें सावधान

यदि कोई आपको सोशल मीडिया पर दोस्ती का प्रस्ताव भेजता है तो उसे बड़ी ही सावधानी से स्वीकार करें, क्योंकि सोशल मीडिया के कई प्लेटफ\र्म ऐसे हैं जिस पर फर्जी आईडी बनाकर कई जालसाज इसी तरह लड़कियों को फंसाकर गलत हरकत करते हैं और ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed