{"_id":"67c8a630deea4f6a2f0c8d48","slug":"fraud-with-ghosi-mps-brother-ballia-news-c-190-1-ana1001-134951-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घोसी सांसद के भाई के साथ धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घोसी सांसद के भाई के साथ धोखाधड़ी
विज्ञापन
बलिया। घोसी से सपा सांसद राजीव राय के छोटे भाई चंद्रशेखर नगर निवासी रजनीश राय ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस उनके दो साले परमात्मा राय, शैलेश राय के अलावा मनोज राय पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
रजनीश राय ने तहरीर देकर बताया कि वह श्री बालाजी एजुकेशनल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित अनीता मेमोरियल कान्वेंट स्कूल हैबतपुर के प्रबंधक हैं। स्कूल के लिए 29 दिसंबर 2010 को केदार राय मौजा हैबतपुर की जमीन खरीदी गई।
उस भूमि पर मेमोरियल कान्वेंट स्कूल का नाम अंकित कराने के लिए तहसीलदार न्यायिक बलिया के यहां प्रार्थना-पत्र दिया। लेकिन परमात्मा राय व उनके भाई शैलेश कुमार राय और मनोज राय ने कूटरचित कागजात के आधार पर स्वयं को क्रेता दिखाकर अपना नाम दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन
10 अक्तूबर 2024 को खतौनी लेने पर मालूम हुआ कि इन लोगों ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर यह धोखाधड़ी की है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत पर संबंधित आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।