बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा मंगलवार की रात दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालान कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक थाने और पीड़िता के गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की । पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
परिजनों संग थाने पहुंची पीड़िता ने चार युवकों परा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह घर के सामने गई थी। तभी गांव का एक लड़का मुंह दाबकर उसे घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसी बीच वहां तीन और युवक पहुंचे और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उन्होंने वीडियो बना लिया और फोटो खींचा। किसी तरह वहां से भागकर बलिया स्टेशन पहुंची और परिजनों को सूचना दी। एक अगस्त की शाम परिजन उसे लेने बलिया स्टेशन पहुंचे, जहां से दो अगस्त को थाने पर परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी। तहरीर व पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा, संदीप, विजय व रामप्रवेश के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर चारों को हिरासत में ले लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। चार आरोपियों में दो पीड़िता के रिश्ते के चाचा है। युवती का मेडिकल परीक्षण के साथ अन्य कार्यवाही की जा रही है।