{"_id":"613658798ebc3eb6283162b2","slug":"four-youth-molested-minor-girl-while-going-out-to-defecate-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बलिया में घर से शौच को निकली थी नाबालिग, चार युवकों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बलिया में घर से शौच को निकली थी नाबालिग, चार युवकों ने किया दुष्कर्म
Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
सार
15 वर्षीय किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान चार युवकों ने नाबालिग संग दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात 15 वर्षीय नाबालिग के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रविवार रात को ही पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। अभी पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, किशोरी रविवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। चार युवक किशोरी को उठाकर झाड़ियों में लेकर चले गए और दुराचार किया। किशोरी रोती-बिलखती घर पंहुची। उसने घटना से अपनी मां को अवगत कराया। रविवार रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन