फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four wheeler derailed

मालगाड़ी के चार पहिया पटरी से उतरा

Sun, 07 Jul 2019 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Four wheeler derailed
बेल्थरारोड। भटनी-गोरखपुर रेल मार्ग पर सरदार नगर रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार की शाम खाली मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतर गए। इसके चलते मऊ- भटनी- गोरखपुर के बीच घंटों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। इसके चलते विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें रोक दी गईं। स्टेशनों पर ट्रेन खड़ी हो जाने से यात्री परेशान रहे। शनिवार की देर रात रेलवे के इंजीनियरों ने कड़ी मशक्कत कर क्रेन के सहारे पहियों को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

भटनी-गोरखपुर रेल मार्ग पर शनिवार की शाम सरदार नगर में मालगाड़ी के चार पहिया पटरी से उतर जाने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान वाराणसी से लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस करीब एक घंटे इंदारा स्टेशन पर रुकी रही। इसके बाद उसे आगे बढ़ाते हुए कृषक एक्सप्रेस को अगले स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली दादर एक्सप्रेस दो घंटे तक सलेमपुर स्टेशन पर खड़ी रही। रात दस बजे मऊ से क्रेन सरदारनगर भेजा गया, जहां रेलवे के इंजीनियरों ने पहिया हटाकर लाइन साफ कराया, तब जाकर देर रात से रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन शुरू हुआ। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed