{"_id":"67bcc4c3a96553b901038ef2","slug":"four-students-returning-from-exams-on-a-bike-injured-two-referred-ballia-news-c-190-1-ana1001-134282-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: परीक्षा देकर एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे चार छात्र घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: परीक्षा देकर एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे चार छात्र घायल, दो रेफर
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना के राष्ट्रीय राज्य मार्ग के बाल सुधार गृह के समीप सोमवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दो की हालत गम्भीर देख रेफर कर दिया, अन्य को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।
सागरपाली गांव निवासी बजरंगी (16) पुत्र गौतम पासवान, करण पासवान (18) पुत्र चुनमुन पासवान, रोहित पासवान (18) पुत्र शंकर पासवान व सनी पासवान (17) पुत्र पप्पू पासवान फेफना की तरफ से परीक्षा देकर एक ही बाइक पर चारों घर लौट रहे थे। फेफना कस्बा स्थित बालगृह के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सवार चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, उन्होंने ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को खबर किया। जहां हालत गम्भीर होने पर दो को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।