फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four selected for state level Children's Science Congress

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चार चयनित

Mon, 15 Nov 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Four selected for state level Children's Science Congress
बलिया। 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन सनबीम स्कूल अगरसंडा में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक अरुण सिंह ने किया। चार बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों ने निर्णायक मंडल के सामने अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया। निर्णायक मंडल ने राज्य स्तर के लिए जिले से चार बाल वैज्ञानिकों उत्कर्ष पांडेय, अनुपम मिश्रा, लाइबा अली सनबीम स्कूल बलिया और आयुशी राय स्वामी सहजानंद स्कूल भरौली को चयनित किया। दो बाल वैज्ञानिकों शिवम दुबे सेवा सदन स्कूल, कथरिया और अंकित चौरसिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकदेवरी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जनपद स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक दिसंबर में होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में बलिया की ओर से प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। निर्णायक के रूप में एकेडमिक कोआर्डिनेटर डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, सचिव रजनीकांत सिंह, आशुतोष कुमार सिंह तोमर, शिव प्रकाश राय ने प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। संचालन डॉ .सुधीर कुमार सिंह, राजनारायण सिंह, भोला नाथ यादव, अंजली कन्नौजिया, सौरभ मिश्रा, नीरज राय, सुमन सिंह, अविनाश कुमार पांडेय, परवेज अंसारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed