फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four schools in the district on ED's radar

Ballia News: ईडी के रडार पर जिले के चार विद्यालय

Thu, 29 Jun 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four schools in the district on ED's radar
बलिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2014-15 से 2022-23 में हुईं वित्तीय गड़बड़ी के मामले में जिले के चार विद्यालय ईडी के रडार पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने जांच के लिए आवश्यक डाटा तलब किया है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने चारों विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर संबंधित डाटा समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं। ज्ञांती देवी इंटर कॉलेज- गायघाट, अंजनी कान्वेंट इंटर कॉलेज- गोठाई, रामअवतार इंटर कॉलेज- टंगुनिया और इंटर कॉलेज -हरिपुर जिगनी के प्रबंधक और प्रधानचार्य को बीते 24 जून को लिखे पत्र में डीआईओएस ने उल्लेख किया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने के लिए बलिया के समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बीते 19 जून को पत्र लिखा गया था। जिसमें विभाग में संचालित अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत 2014-15 से 2022-23 तक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से लाभान्वित छात्रों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने की बात कही गई है। डीआईओएस ने निर्देश दिया है कि आवश्यक सूचना दो कार्य दिवस के अन्दर जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराएं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति में वित्तीय गड़बड़ी की जांच ईडी से करा रहा है। इस मामले में ईडी ने प्रदेश के करीब 225 विद्यालयों को चिह्नित किया है। इसमें जिले के चार विद्यालय भी शामिल है, जिनके प्रपत्रों की जांच होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
समाज कल्याण विभाग ने चार विद्यालयों से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से संबंधित पत्रावली मांगी है। ताकि उसे ईडी को सौंपा जा सके। इस संबंध में संबंधित स्कूलों को पत्र लिखा गया है।
-रमेश सिंह, डीआईओएस, बलिया।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed