फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four people found corona infected

चार लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

Thu, 18 Jun 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Four people found corona infected
गड़वार ब्लाक के छतवा गांव में कोरोना संक्रमित लोगों को ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस तथा पुलिसक? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के छतवा में संक्रमित व्यक्ति की पत्नी, बेटा और बेटी भी बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा शहर के बनकटा मुहल्ले में एक महिला पॉजिटिव पाई गई। बनकटा को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। अब कुल मरीजों की संख्या 70 हो गई है। अब तक कुल 59 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 11 है जिन्हें बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की। गड़वार ब्लाक के छतवा गांव में 12 जून को पॉजिटिव आए वृद्ध की पत्नी, बेटा व बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला सर्विलांस प्रभारी डॉ. एके मिश्र ने बताया कि गड़वार ब्लाक के छतवा में एक ही परिवार के तीन तथा शहर कोतवाली के बनकटा मोहल्ले का एक केस सामने आने के बाद मोहल्ले को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 3361 लोगों की सैंपलिंग की गई है। इसमें से 2960 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस समय जिले के 332 सैंपलिंग की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। बनकटा मोहल्ले में सिलीगुड़ी से आई महिला पॉजिटिव मिली है। मोहल्ला को सील करने की कार्रवाई के साथ उसके परिवार वालों की सैंपलिंग कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

--
पूरे परिवार के संक्रमित होने से लोगों में भय
रतसर। गड़वार ब्लाक के छतवां निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध का इलाज एल-1 हास्पिटल बसंतपुर में चल रहा है। इसी बीच उसके पूरे परिवार के तीन सदस्यों के संक्रमित होने की खबर से गांव में हड़कंप की स्थिति है। 12 जून से अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की पत्नी के साथ ही उसका 14 वर्षीय पुत्र एवं 13 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट भी बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। इन सभी की सैंपलिंग 13 जून को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया था। गांव निवासी कोरोना संक्रमित मरीज बीते दो जून को दिल्ली के शकूर बस्ती से निजी साधन द्वारा परिवार सहित अपने गांव स्थित घर पहुंचा था। छह जून को स्थानीय पीएचसी पर उसकी सैंपलिंग की गई थी। रिपोर्ट 12 जून को आई जिसमें वह पाजिटिव पाया गया था। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके मिश्रा के निर्देश पर सर्विलांस टीम द्वारा उसके परिवार के तीनों सदस्यों की सैंपलिंग 13 जून को कराई गई। आज आई रिपोर्ट में ये तीनों भी पॉजिटिव मिले हैं। उनके पॉजिटिव पाए जाने की सूचना पर डॉ. मुख्तार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम छतवां पहुंची और तीनों मरीजों को एल -1 अस्पताल बसन्तपुर भेजा गया। टीम में धनेश पाण्डेय, अनिल कुमार बीसीपीएम, फार्मासिस्ट जितेन्द्र सिंह आदि रहे। मौके पर उपस्थित चौकी प्रभारी रामअवध के देखरेख में गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed