फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four lakhs taken in the name of marriage, later turned back

शादी के नाम पर लिए चार लाख, बाद में मुकरे

Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four lakhs taken in the name of marriage, later turned back
शादी के नाम पर चार लाख रुपये लेने और शादी से इनकार करने पर लड़की पक्ष ने जनसुनवाई पोर्टल पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। साथ ही दिए पैसे की वापसी एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार मुख्यमंत्री सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से लगाई है। पीड़ित की मां ने पत्र में कहा कि पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी।
विज्ञापन

लड़का पुलिस में है। फलदान के दिन 50 हजार रुपये नकद दिए गए। इसके कुछ ही दिनों के बाद पैसे की मांग की गई तो आरटीजीएस से लड़के वालों के खाते में मई 2020 को 3.50 लाख रुपये भेज दिए गए। इसके बाद लड़के वालों ने लड़की की मां को अपने आवास पर बुलाकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने रुपये मांगे तो लड़केवालों ने देने से मना कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed