फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four days later, the hospital opened and crowds of patients gathered

चार दिनों बाद खुला अस्पताल, रोगियों की उमड़ी भीड़

Wed, 29 Jul 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Four days later, the hospital opened and crowds of patients gathered
सीएचसी सोनबरसा में 72 घंटे बंद होने के बुधवार को खुलने पर लगी मरीजों तथा तीमारदारों की भीड़। - फोटो : BALLIA
बैरिया। चार दिन की बंदी के बाद बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा खुला तो इलाज कराने वाले रोगियों की भीड़ जुट गई। सर्दी, खांसी, बुखार, ठंड लगने और सांस लेने की दिक्कतों में कोरोना जांच के प्रति चिकित्सकों ने रोगियों को जागरूक किया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के लैब टेक्नीशियन को नामित करते कोरोना जांच के लिए बूथ स्थापित करने का निर्देश दिया गया था लेकिन बूथ की स्थापना नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में महिला संविदा चिकित्साधिकारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर इस अस्पताल को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। इस बीच अस्पताल के सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। दी गई अवधि के अनुसार अस्पताल मंगलवार को दोपहर बाद खुलना था, लेकिन वह रोगियों के आने का समय नहीं था। ऐसे में बुधवार को सुबह समय से अस्पताल का गेट खुले उसके पहले ही काफी रोगी यहां पहुंच चुके थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. नवीन सिंह और डॉ. अविनाश ओपीडी में बैठकर रोगियों को देखना शुरू किया। चार दिन अस्पताल बंद होने की वजह से आज अस्पताल में अन्य दिनों की तुलना में उपचार कराने आने वाले रोगियों की बहुत भीड़ थी। अस्पताल आए रोगियों में सर्वाधिक वायरल जनित बीमारियों से ग्रस्त रोगी थे।
विज्ञापन

रोगियों का उपचार करने के साथ ही चिकित्सक रोगियों को और उनके साथ आए लोगों को बुखार, खांसी, सर्दी, गले में लंबे समय तक खरास, सांस लेने में परेशानी आदि दिक्कतों के तीन दिन से अधिक रहने पर कोरोना जांच कराने का सुझाव दिया। चिकित्सक उन्हें बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने तथा मॉस्क लगाकर सामाजिक दूरी बनाकर निकलने को लेकर भी जागरूक कर रहे थे। उधर, शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा जगह जगह ब्लॉक स्तर पर कोरोना जांच बूथ स्थापित करने के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के लैब टेक्नीशियन को नामित करते हुए यहा जांच बूथ लगाने का निर्देश दिया था। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में अभी तक कोरोना जांच बूथ चालू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा से संबद्ध मुरली छपरा ब्लॉक क्षेत्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां से संबद्ध बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में जांच सैंपल लेने के लिए मुख्यालय से टीम आ रही है। बहुत जल्दी सोनबरसा और मुरली छपरा में कोरोना जांच बूथ शुरू किया जाएगा।-डॉ. देवनीति, एमओआईसी, पीएचसी मुरली छपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed