{"_id":"616465238ebc3efec7451a6d","slug":"four-bullets-were-fired-from-the-pistol-confirmed-in-the-investigation-ballia-news-vns6167221182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल से चली थीं चार गोलियां, जांच में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल से चली थीं चार गोलियां, जांच में हुई पुष्टि
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा माफी ढाले पर प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी के आत्महत्या करने के मामले में इस बात की पुष्टी तो हो गई है कि बरामद पिस्टल से कुल चार गोलियां चली थीं। दो गोलियां प्रेमी और प्रेमिका को तथा दो गोलियां दीवारों पर लगी थीं। पीएम रिपोर्ट के अनुसार प्रेमिका की ठुड्डी में लगी गोली सिर के पार हो गई थी। वहीं, प्रेमी के माथे पर लगी गोली शरीर में फंसी हुई थी। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में एक्सपर्ट की भी राय ली जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा माफी ढाले पर रविवार सुबह करीब 11.30 बजे प्रेमी पिपरा माफी निवासी आजम खान (25) पुत्र अली शेर अपनी प्रेमिका रवीना खातून (23) पुत्री नूर मुहम्मद के घर में घुस गया था। पहले प्रेमिका को गोली मारी थी, बाद में खुद को भी गोली से उड़ा दिया था। प्रेमिका की ठुड्डी में एक गोली और प्रेमी के माथे पर एक गोली लगी थी। वहीं, फोरेंसिक टीम की जांच में मौके से चार खोखे व एक कारतूस और पिस्टल बरामद हुई थी। सूत्रों के अनुसार फोरेंसिक टीम की अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि शेष दो गोलियां कमरे की दीवारों पर लगी थीं। जिस कमरे में ये हत्याकांड हुआ वो कुछ ज्यादा बड़ा नहीं है। परिजनों की ओर से दिए गए बयान के अनुसार प्रेमी ने कमरे में बैठी रवीना की बहन रूबी को पहले ही कमरे से हटा दिया था। अंदर से कुंडी बंद कर ली थी। दोनों के बीच पहले से बातचीत थी। प्रेमिका के ठुड्डी में गोली मारी गई है। परिस्थितियों के अनुसार छीनाझपटी के आसार कम नजर आ रहे थे। ऐसे में दो गोलियां दीवारों पर कैसे लगी? इस सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं, प्रेमी के अपने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या करने का भी सवाल अभी हल नहीं हुआ है। पुलिस को इन सवालों के जवाब अभी तलाशने हैं। वहीं, प्रभारी एसपी संजय कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में प्रेमिका को लगी गोली पार हो गई है, जबकि प्रेमिका को लगी एक गोली शरीर में फंसी हुई थी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एक्सपर्ट की भी राय ली जा रही है। प्रथमदृष्टया दर्ज मुकदमे के अनुसार ही जांच की जा रही है।