{"_id":"661b08596d127e6511064de4","slug":"forget-confirmed-tickets-till-june-in-four-trains-going-to-mumbai-it-is-difficult-to-go-to-delhi-also-ballia-news-c-190-1-ana1001-114658-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुंबई जाने वाली चार ट्रेनों में जून तक कंफर्म टिकट भूल जाइये, दिल्ली जाना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुंबई जाने वाली चार ट्रेनों में जून तक कंफर्म टिकट भूल जाइये, दिल्ली जाना भी मुश्किल
विज्ञापन
बलिया। अगले माह से गर्मी की छुट्टियां पड़ रही हैं। हर कोई बच्चों व परिवार के साथ छुट्टी मनाने कहीं न कहीं घूमने या अपनों के पास जाने को उत्सुक है। जिले से होकर मुंबई, दिल्ली, कटरा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। जिले से एक स्पेशल सहित चार ट्रेनें मुंबई के लिए संचालित हो रही हैं। चारों में जून तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पवन एक्सप्रेस में 300, कामायनी में 150 व स्पेशल में 100 से ऊपर वेटिंग चल रही है।
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 70 से ऊपर चल रही है, अन्य महानगरों के लिए जाने वाली ट्रेनों का वही हाल है। महानगरों में परिवार के साथ रहने वाले लोग गर्मी की छुट्टी में बच्चों के साथ छुट्टी बिताने के लिए हिल स्टेशन या परिवार के बीच आना चाहते हैं। नवरात्र बाद मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होने से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। कंफर्म टिकट न मिलने पर मजबूरन वेटिंग ले रहे हैं। टिकट काउंटर व साइबर कैफे पर लोग कंफर्म टिकट के लिए चक्कर लगा रहे हैं। वेटिंग मिलने पर अधिक पैसा देकर कंफर्म टिकट ले रहे हैं। साइबर कैफे वालों की आमदनी बढ़ गई है। टिकट न मिलने के कारण यात्री वाराणसी, बक्सर व छपरा स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों में भी टिकट खोज रहे हैं।
खोरीपाकड़ निवासी मनोज कुमार ने बताया की मई में घर पर शादी है, बड़े भाई पूरे परिवार के साथ लुधियाना से आ रहे हैं। वापसी के लिए कंफर्म टिकट खोज रहा था, पूरे सप्ताह वेटिंग ज्यादा है। मजबूरन बक्सर रूट की ट्रेन का टिकट लेना पड़ा। सहतवार के बहुआरा गांव निवासी श्रीकांत तिवारी गर्मी की छुट्टी में बच्चों व पत्नी के साथ दुर्ग जाना है। टिकट के लिए दो दिन से चक्कर लगा रहे थे, न मिलने पर गोरखपुर मऊ रूट से दुर्ग जाने वाली ट्रेन में टिकट कराया। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को वेटिंग टिकट कराते समय विकल्प के तौर पर दूसरी ट्रेनों को भी सलेक्ट जरूर करें।