{"_id":"5d40843e8ebc3e6d1e2bded7","slug":"for-the-same-education-held-in-tahsil-ballia-news-vns475778123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक समान शिक्षा को लेकर तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक समान शिक्षा को लेकर तहसील में दिया धरना
विज्ञापन
ैरिया तहसील पर पड़ाई को लेकर दिया धरना, धरने को संबोधित करते पूर्व जिला पंचायत राधेश्याम यादव
- फोटो : BALLIA
बैरिया। देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने आदि मांगों को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इससे पहले नगर पंचायत में स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर तहसील पहुंचे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षा का स्तर गुणवत्ता पूर्ण कर दिया जाए ताकि सभी अपने बच्चों को यहां पढ़ाने में रुचि लें। कहा राष्ट्रपति का बेटा हो या चपरासी का, सबकी शिक्षा एक समान हो। कहा कि परीक्षा के समय कड़ाई हो और स्कूलों में पढ़ाई न हो यह कैसा न्याय है। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में दर्जनभर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तक के कॉलेज हैं लेकिन किसी भी कॉलेज में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि मुख्य विषयों के शिक्षक ही नहीं हैं।
आलम यह है कि किसी भी कॉलेज में हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। कई विद्यालयों में वर्ष में एक दिन भी क्लास नहीं चलता है। शाम को धरनारत लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर विनोद मानव, अरशद, विशाल यादव, कृष्णा यादव, मुलायम, राजू, छोटे तिवारी, स्वामीनाथ, हरि केसरी मौजूद रहे।