{"_id":"e3d4061bed13214d0e9e8dc2634e8d02","slug":"for-road-safety-awareness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 17 Jan 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 26वें सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत शनिवार को दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान छात्र सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर, बैनर और हैंडबिल हाथ में लिए थे। लोगों को हैंडबिल देकर सड़क सुरक्षा के बारे में जहां जानकारी दी, वहीं नारे लगाकर अपनी ओर आकर्षित किया।
शहर के रोडवेज डिपो पर शनिवार को दोपहर स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं इकट्ठा हुए। वहां से एआरटीओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
रैली शिक्षक मिसबाहुल के नेतृत्व में रोडवेज से निकलकर कुंवर सिंह चौराहा, पुलिस लाइन होते हुए एनसीसी चौराहा पर जाकर समाप्त हुई।
रैली को व्यवस्थित करने वालों में चंदन तिवारी, अनवर, रियाज खान की मुख्य भूमिका रही। इस दौरान बच्चों ने ट्रैफिक नियमों के पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अनुप्रिया, अंजलि पांडेय, अनन्या, पलक, साहेबा आदि रहे।