{"_id":"57c85a5f4f1c1bc9592cb18e","slug":"for-fast-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सामग्री के लिए अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सामग्री के लिए अनशन पर
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
सागरपाली स्थित बाढ़ राहत केंद्र पर बाढ़पीड़ितों के साथ अनशन पर बैठे पूर्व प्रधान नसीम व्यवहार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ पीड़ितों के बीच अभी तक राहत सामग्री का वितरण न होने से नाराज आराजी माफी सागरपाली के पूर्व प्रधान नसीम खान गुरुवार को दर्जनभर पीड़ितों के साथ राहत केंद्र पर अनशन पर बैठ गए। पूर्व प्रधान ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री मिलने तक अनशन जारी रहेगा।
पूर्व प्रधान ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शासन पूरी तरह कटिबद्ध है और धन भी आवंटन कर रहे हैं। लेकिन जिले में बैठे अधिकारी उसमें डाका डाल रहे हैं। बीते दिनों चक्काजाम के दौरान एसडीएम रामानुज सिंह, फिर जिलाधिकारी गोविंदराजू एसएन ने भी आश्वासन दिया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीड़ितों में अभी तक कुछ नहीं बांटा गया। वहीं भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह ने कहा कि इधर पीड़ित दाने-दाने को मोहताज हैं। जिले के जिम्मेदार अधिकारी इनके हक पर डाका डालने में मशगूल हैं।
कहीं बांट रहे 200 तिरपाल तो कागजों में दिखा रहे हैं् 2000। लेकिन अब हम पीड़ित चुप नहीं बैठेंगे। यदि दो दिन के अंदर राहत सामग्री नहीं पहुंची तो एनएच-31 पर जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्र नेता भैया आनंद कुमार सिंह, इंदू पासवान, आला सिंह आदि मौजूद रहे।