फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Foolproof arrangement between the Mnegi first Somwari

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मनेगी पहली सोमवारी

Sun, 02 Aug 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 02 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Foolproof arrangement between the Mnegi first Somwari
 श्रावण मास की पहली सोमवारी की पूर्व संध्या पर नगर के शिवालयों को झालर, फूल-मालाओं से सजाने-संवारने का कार्य देरशाम तक चलता रहा। बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर को साफ-सफाई कर पहली सोमवारी के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। वहीं, बाबा बैजनाथ धाम के दरबार के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं का जत्था भोले अड़भंगी का दर्शन करने के बाद रवाना होता रहा। वहीं, मंदिर परिसर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे की निगाह में दर्शनार्थियों को दर्शन करने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में पहली सोमवारी के भीड़ को देखते हुए रविवार सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी गई। पूरे दिन मंदिर परिसर को सजाने संवारने में बाबा के भक्त लगे रहे। मंदिर के चारों तरफ झालर एवं इलेक्ट्रिक लड़ियां लगाई है। वहीं, मंदिर प्रशासन बाबा के दर्शन में कोई चूक न हो इसके लिए तैयारी करने में जुटा रहा। मंदिर की लाइट और एसी ठीक करा दिए गए। नगर के अन्य शिवालयों को भी श्रद्धालुओं ने विद्युत झालरों से सजाया था।
विज्ञापन

चिलकहर संवाददाता के मुताबिक, कुकुरहां स्थित बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर पर भी सावन मास के पहले सोमवारी के मद्देनजर संवारने और सजाने का क्रम जारी रहा। मंदिर परिसर की साफ-सफाई करते हुए उसे गंगा जल से धुलवाया गया। वहीं, देर शाम तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का भी लगाने का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमपट्टी संवाददाता के मुताबिक, सावन मास के पहले सोमवारी के मद्देनजर औघरेश्वर भोले के शिवमंदिर को संजाने-संवारने का क्रम जारी रहा। इसके अलावा, क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी, किड़िहरापुर, कसेसर, सरया डीहू भगत, रामपुर उधरन, भीमपुरा, बरौली सहित कई गांव के शिवमंदिरों में साफ-सफाई का कार्य देरशाम तक चलता रहा। बाबा धाम के लिए रवाना होने वाले कांवरियों का जत्था भी शिव मंदिरों पर मत्था टेक यात्रा को सफल बनाने की मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed