फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   floral rain at different places

ट्रक चालकों ने सेतु के दोनों तरफ लगे बैरियर को तोड़ा

Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
floral rain at different places
ट्रक संचालकों द्वारा लाल बालू यूपी में ले जाने के लिए तोड़ गया जयप्रभा सेतु लगाया बैरियर। - फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ट्रक चालकों की मनमानी थम नहीं रही है। हाईवे पर स्थित जयप्रभा सेतु की मरम्मत के चलते सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए सेतु के दोनों तरफ गार्डर लगाया गया था जिसे ट्रक चालकों ने तोड़ दिया। इससे सारी रात बालू भरे ट्रक गुजरते रहे। इसकी पोल तब खुली जब एक ट्रक बीच रास्ते में खराब हो गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित जयप्रभा सेतु की मरम्मत का कार्य काफी जद्दोजहद के बाद शुरू हो गया। सेतु के मरम्मत कार्य में बाधा न आ सके या कोई दुर्घटना न हो सके। इसके लिए कार्यदाई संस्था और एनएएचआई के अधिकारी पुलिसकर्मियों ने बीते मंगलवार को सेतु के दोनों आखिरी छोरों पर बल्ली लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था जिसको उसी रात लाल बालू लदे ट्रकों के चालकों ने तोड़ दिया और ट्रकों को लेकर चले गए। यह स्थिति देख पुन: बुधवार की शाम उपरोक्त अधिकारियों के समक्ष लोहे के चैनल को आठ फिट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कराकर जोड़ते हुए जमीन में गिट्टी बालू सीमेंट मिलाकर जाम करा दिया गया था। आसपास के लोगों की मानें तो बृहस्पतिवार की रात करीब दो सौ की संख्या में लाल बालू लदे ट्रकों पर बालू लोड कर बिहार की सीमा में खड़ा कराया गया था। अचानक वहां से उस सीमा में स्थित बैरियर को जेसीबी से तोड़ते हुए यूपी की सीमा में पहुंच इधर का भी बेरियर तोड़ सभी ट्रकों को पास कर दिया गया। इसकी सूचना पाते ही चांददीयर चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ राय मौके पर पहुंच भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। क्षेत्र में चर्चा यह है कि आखिर वह कौन व्यक्ति है जिसे प्रशासन से भी भय नहीं है।
विज्ञापन

कोट
यदि इसी तरह ट्रक वाले नहीं रुके तो किसी प्रकार की दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। मरम्मत के कार्य में भी तरह-तरह की बाधाएं उत्पन्न होती रहेंगी। इससे कार्य की अवधि और अधिक बढ़ती जाएगी।-विजय, इंजीनियर, कार्यदायी संस्था, सेतु मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed