फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Floodwaters entered 100 villages; 20 schools in Bairia were closed, and a health center was also submerged.

Ballia News: 100 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, बैरिया में 20 स्कूल हुए बंद, स्वास्थ्य केंद्र भी डूबा

Thu, 03 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters entered 100 villages; 20 schools in Bairia were closed, and a health center was also submerged.
बलिया-बैरिया मार्ग ​स्थित टोल टैक्स के समीप एनएच-31 पर लगा बारिश का पानी। संवाद
गंगा व सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सदर तहसील, बांसडीह और बैरिया के 100 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बैरिया में पानी में डूबने से 20 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र भी डूब गया है।
विज्ञापन

शहर के महावीर घाट जाने वाले मार्ग पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अंडरपास में पानी प्रवेश कर गया है। वहीं, गायत्री मंदिर के मुख्य गेट पर गंगा की धारा दस्तक दे चुकी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से निहोरा नगर, गायत्री कालोनी, कंसपुर, वजीरापुर आदि गांवों में करीब 100 से अधिक गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे लोग सुरक्षित स्थान पर शरण लिए हुए है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से इन गांवों तक पहुंचने का एक मात्र साधन नाव ही है। कोटवा नारायण पुर से बैरिया तक गंगा नदी के बाढ़ का पानी एनएच-31 बंधे की तरफ बढ़ चला है। प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के गायघाट गेज के अनुसार गंगा का जलस्तर मीडियम फ्लड लेवल को पार करते हुए 59.44 मीटर पहुंच गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हाई फ्लड लेवल 60.390 मीटर बताया गया है। बुधवार की शाम को गंगा के जलस्तर में करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर ग्रामीणों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है।

गंगा के उस पार नौरंगा-भुआल छपरा में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राइमरी पाठशाला भुआल छपरा, जूनियर हाईस्कूल नवरंगा, राजकीय इंटर कॉलेज नौरंगा-भुआल छपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed