फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five vicious arrested with stolen goods

चोरी के सामान के साथ पांच शातिर गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five vicious arrested with stolen goods
रेवती। पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे तमंचा, कारतूस, तीन चाकू और कुछ औजार बरामद किए गए हैं। उनसे पूछताछ में चोरी की आठ घटनाओं के खुलासे का दावा किया गया है। उनकी निशानदेही पर दो स्वर्णकारों को गिरफ्तार करके गहने और 1.80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएपी डीपी तिवारी ने बताया कि निरीक्षक रामायण सिंह सोमवार की रात संदिग्ध किस्म के लोगों के दिखने की सूचना पर छेड़ी पुलिया के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने घेरकर तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। रेवती कस्बे के मनोज साहनी व दीपक कुमार पासवान तथा पकड़ी थाने के पनिवासी पहेसर के रहने वाले प्रदीप भारती उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के आधार पर रेवती के सुनील वर्मा उर्फ भुवर तथा गढ़वाल थाने के बलेसर के मुकेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। दोनों सराफा का कारोबार करते हैं और चोरी के गहने खरीदते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 12 जून को सियरहियां गांव, 10 मई को नगरा क्षेत्र, 28 जून को रसड़ा के बेसवान गांव, 6 जून को गड़वार क्षेत्र के आलमपुर, 7 जुलाई को बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जानपुर गांव, 24 फरवरी को सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी मोड़ के पास खड़ी बाइक की डिग्गी से जेवर की चोरी, 3 मार्च को सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव स्थित एक मकान से पैसा व गहने की चोरी, 16 मार्च को सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव गांव में एक घर में हुई चोरी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ पांच शातिर गिरफ्तार
सहतवार। पुलिस ने सोमवार रात को सुरहियां गांव के पास पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी के सामान बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गाजीपुर के नंदगंज थाने के सोरम का संजय यादव, हकीमपुर का रविंद्र बिंद, उसी गांव का मनोज कुमार बिंद, सहतवार के बेलउर का कौशल उर्फ छोटू यादव और बैरिया के नेका राय टोला का धर्मेद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वे पिकअप पर लदा चोरी का डीजल इंजन, दो सीलिंग फैन, गैस सिलिंडर व चूल्हा, ई- रिक्शा की बैटरी के बिक्री के लिए जा रहे थे। उनसे 1800 रुपये व तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed